1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ में रिटेल ब्रिकी के लिए नेल पॉलिश रिमूवर्स, थिनर और फ्लूड पर लगी 3 जुलाई से 31 अगस्त तक रोक

चंडीगढ़ में रिटेल ब्रिकी के लिए नेल पॉलिश रिमूवर्स, थिनर और फ्लूड पर लगी 3 जुलाई से 31 अगस्त तक रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 12:18 am IST,  Updated : Jul 03, 2020 12:18 am IST

चंडीगढ़ में रिटेल ब्रिकी के लिए नेल पॉलिश रिमूवर्स, कैसी भी रासायनिक संरचना का थिनर, फ्लूड और इसी तरही की अन्य चीजों पर 3 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Chandigarh bans sale & production of fluids, thinners & nail polish removers from July 3 to August 3- India TV Hindi
Chandigarh bans sale & production of fluids, thinners & nail polish removers from July 3 to August 31 Image Source : TWITTER

चंडीगढ़ में रिटेल ब्रिकी के लिए नेल पॉलिश रिमूवर्स, कैसी भी रासायनिक संरचना का थिनर, फ्लूड और इसी तरही की अन्य चीजों पर 3 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट चंडीगढ़ ने इसकी जानकारी दी। चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के चार नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 450 हो गयी। एक चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक केंद्र शासित क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

संक्रमण से ठीक होने के बाद 22 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 389 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक जांच के लिए कुल 7938 नमूने लिए गए जिसमें से 7457 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई जबकि 29 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। यहां वर्तमान में ऐसे 55 मरीज हैं जिनका अभी उपचार चल रहा है। कोरोना वायरस से यहां पर छह लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।