1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इसरो ने चंद्रमा की सतह और उसके गड्ढों की तस्वीरों का एक नया सेट जारी किया

इसरो ने चंद्रमा की सतह और उसके गड्ढों की तस्वीरों का एक नया सेट जारी किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 11:47 pm IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान के टेरेन मैपिंग कैमरा-2 द्वारा चंद्रमा की सतह और उसके क्रेटर्स (गड्ढों) की तस्वीरों का एक नया सेट जारी किया।

Chandrayaan 2 maps lunar surface of moon, ISRO releases...- India TV Hindi
Chandrayaan 2 maps lunar surface of moon, ISRO releases second set of images

चेन्नई | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान के टेरेन मैपिंग कैमरा-2 द्वारा चंद्रमा की सतह और उसके क्रेटर्स (गड्ढों) की तस्वीरों का एक नया सेट जारी किया। इसरो के अनुसार, इन तस्वीरों को 23 अगस्त को करीब 4,375 किलोमीटर की ऊंचाई से लिया गया, जिसमें जैक्सन, मित्रा, माच व कोरोलेव जैसे क्रेटर्स दिखाई दे रहे हैं।

इसरो ने कहा कि चंद्रमा से दूर उत्तरी गोलार्ध में स्थित जैक्सन एक प्रभावी क्रेटर है। क्रेटर का व्यास 71 किमी का है। माच क्रेटर के पश्चिमी बाहरी किनारे पर एक रोचक फीचर है, जिसका नाम मित्रा है। मित्रा का व्यास 92 किमी है।

इसरो ने कहा, "इसका नाम प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्रा के नाम पर रखा गया है, जो भारतीय भौतिक शास्त्री थे और पद्म भूषण से सम्मानित थे। वह अपने आयनोस्फीयर व रेडियोफिजिक्स के कार्यो के लिए जाने जाते हैं।" कोरोलेव क्रेटर में विभिन्न आकार के छोटे क्रेटर हैं। इसरो ने सोमरफील्ड व किर्कवुड जैसे क्रेटरों की तस्वीर भी जारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत