1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश का नाम ‘India’ की जगह सिर्फ ‘भारत’ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

देश का नाम ‘India’ की जगह सिर्फ ‘भारत’ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

 Reported By: Gonika Arora @AroraGonika
 Published : Jun 02, 2020 10:59 am IST,  Updated : Jun 02, 2020 10:59 am IST

याचिका में कहा गया है कि देश के नाम को असली नाम भारत से पहचाने जाने की जरूरत है खास तौर पर ऐसे समय में जब देश के शहरों के नाम को भी बदलकर भारतीय लोकाचार के तहत रखा जा रहा है।

Change India to Bharat petition filed in Supreme Court- India TV Hindi
Change India to Bharat petition filed in Supreme Court Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश के उच्चतम न्यायालय में देश के नाम को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई है जिसमें अपील की गई है कि हमारे देश का नाम ‘India’ की जगह सिर्फ ‘भारत’ रखा जाए। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आज ही सुनवाई होनी थी और मुख्य न्यायधीश की बेंच में सुनवाई की जानी थी लेकिन आज मंगलवार को मुख्य न्यायधीश की बेंच नहीं बैठ रही है इसलिए सुनवाई बुधवार 3 जून के लिए स्थगित कर दी गई है।

याचिका में कहा गया है कि देश के नाम को असली नाम भारत से पहचाने जाने की जरूरत है खास तौर पर ऐसे समय में जब देश के शहरों के नाम को भी बदलकर भारतीय लोकाचार के तहत रखा जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि India नाम गुलामी का प्रतीक है और इसे हटाए जाने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत