1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 26 जनवरी के दिन दिल्ली में 'हिंसा' के लिए गिरफ्तार लोगों को 2 लाख देगी चन्नी सरकार

26 जनवरी के दिन दिल्ली में 'हिंसा' के लिए गिरफ्तार लोगों को 2 लाख देगी चन्नी सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2021 05:23 pm IST,  Updated : Nov 12, 2021 07:07 pm IST

26 जनवरी के दिन किसान ट्रैक्टर रैली के नाम पर कई लोग ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुस गए थे और भारी तोड़फोड़ की थी, यहां तक की पंजाब से आए कई लोगों ने दिल्ली पुलिस के कर्मियों को पीटा था और कई जगहों पर हिंसा भी की थी। प्रदर्शन के नाम पर लाल किले का टिकट बुकिंग काउंटर पूरी तरह से तोड़ दिया गया था।

Channi govt to give Rs 2 lakh compensation to 83 people arrested by Delhi Police for carrying out tr- India TV Hindi
चन्नी सरकार ने फैसला किया है कि 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली के बाद गिरफ्तार किया गए लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।  Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब की चन्नी सरकार ने फैसला किया है कि 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बाद पंजाब के जिन 83 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनको 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट संदेश के जरिए यह जानकारी दी है। 26 जनवरी के दिन दिल्ली में किसान रैली के नाम पर कई लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की थी और लाल किले में जिस जगह पर देश की शान तिरंगा झंडा फहराया जाता है, उस जगह पर अपना झंडा लगा दिया था। 

26 जनवरी के दिन किसान ट्रैक्टर रैली के नाम पर कई लोग ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुस गए थे और भारी तोड़फोड़ की थी, यहां तक की पंजाब से आए कई लोगों ने दिल्ली पुलिस के कर्मियों को पीटा था और कई जगहों पर हिंसा भी की थी। प्रदर्शन के नाम पर लाल किले का टिकट बुकिंग काउंटर पूरी तरह से तोड़ दिया गया था और लाल किले के पास खड़ी परेड की झांकियों को तहस-नहस कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने बाद में कई लोगों को हिंसा तथा तोड़फोड़ के लिए गिरफ्तार किया था जिनमें कई लोग पंजाब से भी थे। 

लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि उनकी सरकार 3 किसान कानूनों के विरुद्ध किसान आंदोलन का समर्थन करती है और इसी लिए राज्य के उन 83 लोगों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का फैसला किया गया है जिन्हें 26 जनवरी 2021 के दिन ट्रैक्टर रैली करने के लिए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत