1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चौधरी अजित सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- वे हमेशा किसानों के हित में रहे समर्पित

चौधरी अजित सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- वे हमेशा किसानों के हित में रहे समर्पित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2021 09:50 am IST,  Updated : May 06, 2021 09:51 am IST

86 वर्षीय अजित सिंह कोरोना संक्रमित होने का बाद अपना इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया।

चौधरी अजित सिंह के...- India TV Hindi
चौधरी अजित सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- वे हमेशा किसानों के हित में रहे समर्पित

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!''

बता दें कि 86 वर्षीय अजित सिंह कोरोना संक्रमित होने का बाद अपना इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया। चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।

अजित सिंह कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे थे लेकिन पिछले 2 लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा चुनावों के दौरान राष्ट्रीय लोकदल का ग्राफ तेजी से गिरा। यही वजह रही कि अजित सिंह अपने गढ़ बागपत से भी लोकसभा चुनाव हार गए। अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी भी मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत