1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: पुलिस दल के साथ हुई मुठभेड़ में 1 नक्सली मार गिराया गया

छत्तीसगढ़: पुलिस दल के साथ हुई मुठभेड़ में 1 नक्सली मार गिराया गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 01:48 pm IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस दल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज ‘भाषा’ को फोन पर बताया कि...

Chhattisgarh 1 Naxalite was killed in encounter with police...- India TV Hindi
Chhattisgarh 1 Naxalite was killed in encounter with police force

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस दल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज ‘भाषा’ को फोन पर बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटापाल गांव के जंगल में जिला बल और डीआरजी के संयुक्‍त दल ने मुठभेड़ में एक नक्‍सली को मार गिराया है। (जलालाबाद आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारजनों से मिलेंगी सुषमा स्वाराज )

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती शाम संयुक्‍त पुलिस दल को गस्‍त में रवाना किया गया था। दल जब एटापाल गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्‍सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्‍सली वहां से फरार हो गएा

उन्‍होंने बताया कि बाद में जब पुलिस दल ने क्षेत्र में खोजबीन की तब वहां से एक नक्‍सली का शव, एक इंसास रायफल और अन्‍य सामान बरामद किया गया। इस घटना में मारे गए नक्‍सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत