1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग में विस्फोट, 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग में विस्फोट, 9 जवान शहीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2018 02:24 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 11:55 pm IST

छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से प्रभावित सुकमा जिले में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है।

सुकमा एक नक्सल...- India TV Hindi
सुकमा एक नक्सल प्रभावति क्षेत्र है। Image Source : PTI

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से प्रभावित सुकमा जिले में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है। इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 9 जवान शहीद हो गए हैं। कुछ अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है। इस घटना में सीआपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए हैं। कुछ अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। 

अधिकारियों ने बताया कि आज सीआपीएफ के 212 वीं बटालियन के जवान एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार होकर रवाना हुए थे। जब वह किस्टाराम थाना क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने एक शक्तिशाली विस्फोट में वाहन को उड़ा दिया। इससे बल के 9 जवान शहीद हो गए। इस घटना में कुछ अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी है।  उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है। शवों और घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। ​अधिकारियों ने बताया कि घटना जंगल के भीतर दुर्गम इलाके में हुई है। घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत