1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में मिले 104 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल आंकड़ा 1197 पर पहुंचा

छत्तीसगढ़ में मिले 104 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल आंकड़ा 1197 पर पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 07:03 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 07:03 am IST

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे राज्य से यहां आए एक व्यक्ति में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 2 पुलिसकर्मी तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस का एक जवान भी शामिल है।

Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Deaths- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 104 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1197 हो गई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 104 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1197 हो गई है। वहीं, सोमवार को इलाज के बाद 52 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य के मुंगेली जिले से 20, कोरबा जिले से 14, सरगुजा जिले से 10, जांजगीर चांपा जिले से 9, बलौदाबाजार जिले से 8, रायगढ़ जिले से 7, कबीरधाम जिले से 6, राजनांदगांव, कोरिया और कांकेर जिले से 5-5, रायपुर और बिलासपुर जिले से 4-4, बेमेतरा जिले से 3, सूरजपुर जिले से 2 तथा जशपुर जिले से एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे राज्य से यहां आए एक व्यक्ति में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 2 पुलिसकर्मी तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस का एक जवान भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना में पदस्थ दो पुलिस कर्मी मंदिर हसौद और सड्डू क्षेत्र में तैनात थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के राजनांदगांव जिले में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 40वीं बटालियन के एक जवान के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित जवान 28 मई को लखनऊ से राजनांदगांव लौटा था। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आईटीबीपी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक 1197 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से 858 लोगों का इलाज किया जा रहा है तथा 335 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के 19903 पृथक-वास केंद्रों में 231935 लोगों को रखा गया है। वहीं अभी तक राज्य में 92598 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।