1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे बनीं देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन

छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे बनीं देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2018 03:31 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 03:31 pm IST

वीणा मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। वह रायपुर के मंदिर हसौद की रहने वाली हैं।

छत्तीसगढ़ की वीणा...- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे (मध्य में)

रायपुर: छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन चुनी गई हैं। मुंबई में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में वीणा ने ट्रांसक्वीन का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने तमिलनाडु की नमिता अम्मू को मात देकर यह खिताब जीता है। वह मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। वीणा रायपुर के मंदिर हसौद की रहने वाली हैं।

वीणा के अनुसार, स्कूल के दिनों से ही वह कुछ अलग महसूस करने लगी थीं। स्कूल में कोई भी उनका दोस्त नहीं बनना चाहता था। स्कूल में हर कोई उनका मजाक उड़ाता था, इसलिए परेशान होकर वीणा ने 5वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की थी। वीणा ने कुछ अलग करने की बात अपनी मां से कही थी।

उन्होंने खिताब अपने नाम करने पर लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

उल्लेखनीय है कि वीणा लखनऊ फैशन वीक, बेंगलुरु फैशन वीक, ऑल इंडिया टेक्सटाइल फैशन वीक और मुंबई फैशन वीक में रैंपवॉक कर चुकी हैं। इसके आलावा वह मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। अब वह देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन बन गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत