1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत पहुंचा डॉन छोटा राजन, हुआ चेकअप, CBI करेगी पूछताछ

भारत पहुंचा डॉन छोटा राजन, हुआ चेकअप, CBI करेगी पूछताछ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2015 06:59 am IST,  Updated : Nov 06, 2015 12:50 pm IST

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भारत आ चुका है। छोटा राजन को बाली की जेल से हवाई मार्ग के जरिए भारत लाया गया। राजन को लाने वाला प्लेन आज सुबह 4:40 मिनट पर राजधानी

भारत पहुंचा डॉन छोटा...- India TV Hindi
भारत पहुंचा डॉन छोटा राजन, हुआ चेकअप, CBI करेगी पूछताछ

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भारत आ चुका है। छोटा राजन को बाली की जेल से हवाई मार्ग के जरिए भारत लाया गया। राजन को लाने वाला प्लेन आज सुबह 4:40 मिनट पर राजधानी दिल्ली के पालम एअरपोर्ट पर उतरा। राजन को एअरपोर्ट से सीधे सीबीआई हेडक्वार्टर ले जाया गया जहां उससे तमाम मामलों में गहन पूछताछ की जानी है। राजन का मेडिकल चेकअप किया जा चुका है।

छोटा राजन को करीब 22 साल बाद भारत लाया गया है। छोटा राजन से जुड़े सभी मामलों में जांच का जिम्मा CBI को सौंपा गया है। राजन से पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने 7 और मुंबई पुलिस ने 70 सवाल सौंपे हैं। आपको बता दें भारत आने से पहले छोटा राजन ने अपील की थी कि वो चाहता है कि उसे मुंबई पुलिस नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस के हवाले किया जाए क्योंकि मुंबई पुलिस ने उस पर कई अत्याचार किए हैं और मुंबई पुलिस दाऊद से भी मिली हुई है इसलिए उसको जान का खतरा भी है।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने की थी राजन से मुलाकात-

बाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सीबीआई ने दिल्ली और मुंबई पुलिस के साथ बाली जाकर राजन से मुलाकात की थी। भारतीय काउंसलर संजीव अग्रवाल ने छोटा राजन से करीब 25 मिनट तक गुप्त बात की थी। छोटा राजन ने बाली पुलिस से अपने सेल को बदलने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक छोटा राजन ने बाली पुलिस को कहा था कि, जेल के सेल में मौजूद स्थानीय अपराधी उसे परेशान कर रहे हैं इसलिए उसका सेल बदला जाए। छोटा राजन ने ये भी कहा कि उसे किडनी के साथ हार्ट की समस्या भी है लेकिन मेडिकल सुविधा भी अच्छी तरह से नहीं मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत