1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रमिक एक्सप्रेस में जन्मे बच्चे का नाम रखा 'लॉकडाउन', CM शिवराज ने दी बधाई

श्रमिक एक्सप्रेस में जन्मे बच्चे का नाम रखा 'लॉकडाउन', CM शिवराज ने दी बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2020 06:10 pm IST,  Updated : May 24, 2020 06:10 pm IST

कोरोनावायरस महामारी के बीच एक श्रमिक एक्सप्रेस में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम 'लॉकडाउन यादव' रखा गया है।

Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan Image Source : INDIA TV

बुरहानपुर/भोपाल: कोरोनावायरस महामारी के बीच एक श्रमिक एक्सप्रेस में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम 'लॉकडाउन यादव' रखा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन यादव को बधाई दी है। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में रहने वाली रीता यादव मुम्बई से श्रमिक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन के सहयोग से बुरहानपुर के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया, और उसका नाम भी 'लॉकडाउन यादव' रख दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, "बहन मुंबई से अपने राज्य उत्तर प्रदेश श्रमिक ट्रेन से जा रही थी। बुरहानपुर में प्रसव पीड़ा हुई और मेरे भांजे का जन्म हुआ। इन परिस्थतियों में जन्मे बेटे का नाम बहन ने 'लॉकडाउन यादव' रखने का फैसला किया। अब यह बच्चा तो मध्यप्रदेश का भी है। नन्हे लॉकडाउन को आशीर्वाद, शुभकामनाएं!"

चौहान ने आगे कहा, "नन्हे 'लॉकडाउन यादव' को बहुत प्यार! बुरहानपुर कलेक्टर, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय कर्मचारियों ने हमारी बहन और नवजात भांजे की अच्छी तरह देखभाल की और उनके गृह नगर, उत्तर प्रदेश जाने की समुचित व्यवस्था की। इसके लिए धन्यवाद देता हूं। बहन और परिवार को नए मेहमान के लिए बधाई!"

जिलाधिकारी प्रवीण सिंह ने प्रवासी परिवार को घर तक भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था की, और बच्चे के लिए कपड़े, भोजन, पेय पदार्थ तथा सहायता राशि के रूप में पांच हजार रुपये नगद प्रदान किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत