1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LAC के नजदीक शस्त्रपूजा कर सकते हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- सूत्र

LAC के नजदीक शस्त्रपूजा कर सकते हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 04:53 pm IST

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में "शस्त्र पूजा" करने की भी संभावना है।

China border Rajnath singh likely to do shastra puja in sikkim । LAC के नजदीक शस्त्रपूजा कर सकते हैं- India TV Hindi
China border Rajnath singh likely to do shastra puja in sikkim । LAC के नजदीक शस्त्रपूजा कर सकते हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-सूत्र (Representational Image) Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. LAC पर चीन के साथ जारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा का त्योहार सिक्किम में सीमा पर तैनात जवानों के बीच मना सकते हैं। कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्री का ये दौरा जवानों की हौसला अफजाई के लिए होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री 23 और 24 अक्टूबर को सिक्किम जा सकते हैं। अपने सिक्किम दौरे पर रक्षा मंत्री कई अहम सड़क परियोजनाओं और रणनीतिक पुलों का उद्घाटन कर सकते हैं। ये सभी परियोजनाएं आम लोगों के साथ-साथ सैन्य मूवमेंट में भी सहूलियत प्रदान करेंगी। 

पढ़ें- चीन की दुखती रग पर हाथ रखेगा भारत! ताइवान के साथ मोदी सरकार कर सकती है ये महत्वपूर्ण काम

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में "शस्त्र पूजा" करने की भी संभावना है। पिछले साल रक्षा मंत्री ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान को प्राप्त करते हुए शस्त्र पूजा की थी।

पढ़ें- न और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय, कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में भारत बना रहा है ये योजना

इतना ही नहीं रक्षा मंत्री अपने सिक्किम दौरे के दौरान कई चीन की सीमा से लगी कई forward locatons पर भी जा सकते हैं, जहां भारतीय सेना ने बड़ी तादाद में सैनिकों से साथ-साथ किसी भी चीनी हिमाकत का जवाब देने के लिए भारी मात्रा में टैंको कों भी तैनात किया गया है। आपको बता दें कि इस साल अप्रैल-मई के महीने से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारत-चीन सीमा पर तनावपूर्ण हालात हैं। भारत ने चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए करीब 60 हजार सैनिकों को तैनात किया हुआ है। (ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत