1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की होगी मुलाकात, चीन के राजदूत ने दी जानकारी

चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की होगी मुलाकात, चीन के राजदूत ने दी जानकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2018 11:30 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 11:30 am IST

दोनो नेताओं के बीच यह मुलाकात दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेनटीना में होगी

Chinese President Xi Jinping and Indian Primi Minister Narendra Modi will meet in Argentina this Nov- India TV Hindi
Chinese President Xi Jinping and Indian Primi Minister Narendra Modi will meet in Argentina this November

नई दिल्ली। भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने जानकारी दी है कि अगले महीने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने जा रही है। दोनो नेताओं के बीच यह मुलाकात दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेनटीना में होगी। चीन के राजदूत ने यह जानकारी सोमवार को अफगानिस्तान के राजनयिकों के लिए किए जा रहे पहले इंडो-चाइना ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान दी।

इतना ही नहीं चीन के राजदूत ने यह जानकारी भी दी कि राष्ट्रपति जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के अगले महीने यानि दिसंबर के दौरान चीन के विदेश मंत्री भी भारत यात्रा करेंगे। चीन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा का मकसद भारत और चीन के लोगों के बिच परस्पर संबंध बढ़ाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत