1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीनी सैनिकों ने सिक्किम सेक्टर में की घुसपैठ, भारतीय सैनिकों के साथ हुई धक्कामुक्की

चीनी सैनिकों ने सिक्किम सेक्टर में की घुसपैठ, भारतीय सैनिकों के साथ हुई धक्कामुक्की

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2017 08:00 pm IST,  Updated : Jun 26, 2017 08:01 pm IST

घुसपैठ के एक और मामले में चीनी सैनिक भारत के सिक्किम सेक्टर में घुस आए और उनकी भारत-चीन सीमा की रक्षा कर रहे भारतीय जवानों के साथ तनातनी भी हुई।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

नई दिल्ली: घुसपैठ के एक और मामले में चीनी सैनिक भारत के सिक्किम सेक्टर में घुस आए और उनकी भारत-चीन सीमा की रक्षा कर रहे भारतीय जवानों के साथ तनातनी भी हुई। चीनी सैनिकों ने भारत के दो बंकर भी ध्वस्त कर दिए। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बीते 10 दिन से सिक्किम के डोका ला जनरल क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच टकराव चल रहा है और चीन के सैनिकों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को भी रोका।

भारतीय सैनिकों को चीन के सैनिकों को भारतीय सीमा में और अंदर घुसने से रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने PLA सैनिकों को रोकने के लिए वास्तविक सीमा रेखा (LAC) पर मानव दीवार बनाई। कुछ सैनिकों ने इस घटना का वीडियो बनाया तथा तस्वीरें लीं। डोका ला क्षेत्र के लाल्तन इलाके में बंकर भी नष्ट किए गए। गौरतलब है कि भारत का चीन के साथ सीमा विवाद है और अक्सर चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हैं।

20 जून को दोनों पक्षों के वरिष्ठ सेना अधिकारियों के बीच एक फ्लैग बैठक भी हुई है लेकिन तनाव अब भी जारी है। यह पहली बार नहीं है जब सिक्किम-भूटान-तिब्बत के मिलने वाले इलाके डोका ला में चीनी सैनिकों ने इस तरह से घुसपैठ की है। इससे पहले चीन के बलों ने नवंबर 2008 में इसी जगह भारतीय सेना के कुछ अस्थाई बंकर नष्ट किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत