1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम के मंदिर में कथित रूप से मिला कच्चा मांस, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

असम के मंदिर में कथित रूप से मिला कच्चा मांस, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 08:47 pm IST

असम के धुबरी जिले में पांच लोगों को यहां के मंदिर में कथित रूप से कच्चा मांस का टुकड़ा रखने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। 

असम के मंदिर में कथित रूप से मिला कच्चा मांस, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार - India TV Hindi
असम के मंदिर में कथित रूप से मिला कच्चा मांस, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार  Image Source : PTI

धुबरी। असम के धुबरी जिले में पांच लोगों को यहां के मंदिर में कथित रूप से कच्चा मांस का टुकड़ा रखने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोसीरानी सरमा ने बताया कि गोलाकगंज थाना क्षेत्र के जिंकाता द्वितीय भाग गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया जब लोगों को काली मंदिर में मांस का टुकड़ा मिला।

रोसीरानी सरमा ने बताया कि इसके खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। स्थित को नियंत्रण में लाने के लिए तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। सरमा ने बताया कि घटना के आरोपियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया और शनिवार को मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि इलाके में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। मंदिर से कथित रूप से प्राप्त मांस को जांच के लिए राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत