1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिविल सेवा परीक्षा 2018: 3 जून को आयोजित होगी परिक्षा

सिविल सेवा परीक्षा 2018: 3 जून को आयोजित होगी परिक्षा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Aug 15, 2017 01:11 pm IST

आईएएस और आईपीएस समेत अखिल भारतीय सेवाओं के लिये ली जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 3 जून को आयोजित की जायेगी। केंद्रीय लोक सेवा आयोग यूपीएससी की तरफ से यह जानकारी दी गयी।

Civil Service Examination to be held on 3rd June 2018- India TV Hindi
Civil Service Examination to be held on 3rd June 2018

नयी दिल्ली: आईएएस और आईपीएस समेत अखिल भारतीय सेवाओं के लिये ली जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 3 जून को आयोजित की जायेगी। केंद्रीय लोक सेवा आयोग यूपीएससी की तरफ से यह जानकारी दी गयी। यूपीएससी के आंकड़ों के मुताबिक इस साल की 18 जून को आयोजित हुई परीक्षा को छोड़कर, वर्ष 2016, 2015 और 2014 की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की गयी थी। (INDEPENDENCE DAY: पीएम मोदी ने दिया इस साल अपना अब तक का सबसे छोटा भाषण)

वर्ष 2013 में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 मई को हुआ था। यूपीएससी के वर्ष 2018 के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा,2018 में तीन जून को होनी निर्धारित की गयी है। आयोग ने कहा कि अगले साल की परीक्षा के लिये अधिसूचना 7 फरवरी को जारी की जायेगी। आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तिथि 6 मार्च 2018 होगी।

यूपीएससी द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में कराया जाता है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस, भारतीय विदेश सेवा आईएफएस और भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिये अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत