1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट, इंदौर पहले, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर

भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट, इंदौर पहले, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 12:44 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 12:44 pm IST

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने वाराणसी को गंगा किनारे के शहरों में सबसे स्वच्छ शहर बताया है और साथ में पंजाब के जालंधर शहर को देश का सबसे स्वच्छ कैंटेनमेंट जोन शहर कहा है।

Cleanest cities in india 2020- India TV Hindi
Cleanest cities in india 2020 Image Source : MOHAUF

नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय ने इस साल के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट निकाल दी है और इस लिस्ट में इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ है। लगातार चौथे साल इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। इंदौर के बाद दूसरे स्थान पर सूरत का नंबर है और स्वच्छ शहरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर नवी मुंबई को रखा गया है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर, सूरत और नवी मुंबई को पहले तीन स्थानों के लिए बधाई दी है। 

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने वाराणसी को गंगा किनारे के शहरों में सबसे स्वच्छ शहर बताया है और साथ में पंजाब के जालंधर शहर को देश का सबसे स्वच्छ कैंटेनमेंट जोन शहर कह

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इंदौर लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए इंदौर और वहां की जनता ने समर्पण दिखाया है। हरदीप पुरी ने इंदौर के इस  प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शहर की जनता तथा राजनीतिक नेतृत्व और इंदौर नगर निगम को बधाई दी है।

इसके अलावा हरदीप पुरी ने सूरत के लिए कहा कि गुजरात का यह औद्योगिक शहर भारत का दूसरा सबसे स्वच्छ नगर है और नवी मुंबई भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर है। सूरत के प्रदर्शन के लिए हरदीप पुरी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की तारीफ की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत