1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गंगा सफाई पूजा करने जैसा: राष्ट्रपति

गंगा सफाई पूजा करने जैसा: राष्ट्रपति

 Written By: IANS
 Published : Dec 13, 2015 05:12 pm IST,  Updated : Dec 13, 2015 05:13 pm IST

कोलकाता: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि हिंदुओं की पवित्र मान्यता के अनुसार गंगा की सफाई गंगा की पूजा है। राष्ट्रपति ने हावड़ा में सेठ बंशीधर जालान स्मृति मंदिर में भगवान शिव की

pranab mukherjee- India TV Hindi
pranab mukherjee

कोलकाता: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि हिंदुओं की पवित्र मान्यता के अनुसार गंगा की सफाई गंगा की पूजा है। राष्ट्रपति ने हावड़ा में सेठ बंशीधर जालान स्मृति मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद यह बात कही।

मुखर्जी ने कहा कि सभी धर्मों का संदेश प्रेम, करुणा और मानवता है। उन्होंने कहा, "यह संदेश तालमेल के साथ समाज को आगे बढ़ाता है।" प्रणब ने मंदिर के अधिकारियों को गंगा तट पर शिव का एक सुंदर मंदिर और प्रतिमा बनाने के लिए बधाई दी।

उन्होंने मंदिर के अधिकारियों से गंगा को साफ करने और नदी को प्रदूषण से रोकने के कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई जरूरी है, क्योंकि यह नदी की पूजा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत