1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस को बड़ी कामयाबी, दाऊद के भाई अनीस का साथी कन्नूर हवाई अड्डे से गिरफ्तार

पुलिस को बड़ी कामयाबी, दाऊद के भाई अनीस का साथी कन्नूर हवाई अड्डे से गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2019 11:57 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 11:57 am IST

मुंबई पुलिस ने केरल के कन्नूर हवाई अड्डे से, भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के एक साथी को गिरफ्तार किया है।

dawood Ibrahim- India TV Hindi
dawood Ibrahim

मुम्बई। मुंबई पुलिस ने केरल के कन्नूर हवाई अड्डे से, भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के एक साथी को गिरफ्तार किया है। वह दुबई से वहां पहुंचा था। 

अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अल्ताफ अब्दुल लतीफ सईद (52) दाऊद के छोटे भाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के अभियान और हवाला कारोबार चलाता था। वह भारत तथा विदेश में रह रहे सभी बदमाशों के सम्पर्क में था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ सईद नवी मुम्बई के वाशी में रहता था और दुबई से कन्नूर हवाई अड्डे पहुंचते ही सोमवार को मुंबई पुलिस के जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ (एईसी) की अपराध शाखा के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।’’ 

उन्होंने बताया कि एईसी के अधिकारी उसे मुम्बई ले आए और वहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सईद को यहां मकोका की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत