1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई बाढ़ पीडि़तों के लिये ढाई करोड़ रुपये दान देगी कोल इंडिया

चेन्नई बाढ़ पीडि़तों के लिये ढाई करोड़ रुपये दान देगी कोल इंडिया

 Written By: PTI
 Published : Dec 11, 2015 09:49 pm IST,  Updated : Dec 11, 2015 09:52 pm IST

कोलकाता: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) चेन्नई के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिये राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में ढाई करोड़ रपये का दान देगी। तमिलनाडु में हाल में आई भारी

chennai flood- India TV Hindi
chennai flood

कोलकाता: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) चेन्नई के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिये राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में ढाई करोड़ रपये का दान देगी। तमिलनाडु में हाल में आई भारी वर्षा और बाढ़ से विशेषतौर से चेन्नई और इसके आसपास के इलाकों में जान माल का काफी नुकसान हुआ है।

सीआईएल के अधिकारियों ने कहा कि निदेशक (मानव संसाधन) आर. मोहन दास के नेतृत्व वाले कोल इंडिया राहत कोष के ट्रस्टी बोर्ड ने कोल इंडिया और इसकी आठ अनुषंगी कंपनियों के कर्मचारियों के योगदान से यह राशि जुटाने का फैसला किया है। कोल इंडिया के कर्मचारियों की कुल संख्या 3.27 लाख है।

तमिलनाडु सरकार के मुताबिक राज्य में अक्तूबर से हुई भारी वर्षा और उससे आई बाढ़ की विभिन्न घटनाओं में 347 लोगों की मौत हो गई जबकि 17.64 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इन लोगों को राज्य के विभिन्न इलाकों में 6,605 राहत शिविरों में ठहराया गया है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने राज्य में वर्षा और बाढ़ से कुल मिलाकर 8,000 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत