1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कश्मीर में तापमान में गिरावट

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कश्मीर में तापमान में गिरावट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2018 10:51 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 10:51 pm IST

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में आज शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। कश्मीर में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रहा।

cold wave- India TV Hindi
cold wave

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में आज शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। कश्मीर में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रहा। जम्मू कश्मीर के करगिल में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ क्योंकि वहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर ने अपना शिकंजा कस दिया है।

 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया क्योंकि स्कीइंग..रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण कश्मीर के काजीकुंड में पारा शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि कल के शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री अधिक है। 

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड रही क्योंकि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले छह दिनों के दौरान निचले, मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा, गरज चमक और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। पंजाब और हरियाणा में हाड़ कंपाने वाले ठंड पड़ रही है। आदमपुर सबसे ठंडा रहा जहां का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री ऊपर है। 

उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के कुछ स्थानों पर कोहरा रहा।राजस्थान में हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि चूरू में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत