1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के द्रास में पारा शून्य से 31.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

जम्मू कश्मीर के द्रास में पारा शून्य से 31.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 05:01 pm IST

कश्मीर में दो महीने से भी ज्यादा समय से शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे इलाके द्रास में पारा जमाव बिंदु से 31 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

Cold wave continues in Kashmir, Dras freezes at minus 31.4 degree Celsius- India TV Hindi
Cold wave continues in Kashmir, Dras freezes at minus 31.4 degree Celsius

श्रीनगर: कश्मीर में दो महीने से भी ज्यादा समय से शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे इलाके द्रास में पारा जमाव बिंदु से 31 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करगिल जिले के द्रास इलाके में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 31.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के दूरस्थ इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान शून्य से नीचे 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि लेह जिले में बीती रात पारा गिरकर शून्य से 15.9 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि रविवार को अधिकतम तापमान जमाव बिंदु से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में तेज शीतलहर का प्रकोप जारी है।

अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जो शनिवार रात के तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में पारा लुढ़़ककर शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है जबकि नजदीकी कोकेरनाग कस्बे में रविवार रात को तापमान शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा कस्बे में पारा शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है जो शनिवार रात को शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारी के मुताबिक उत्तर कश्मीर के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में रविवार रात पारा लुढ़ककर शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है जबकि दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत