1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #MumbaiRains LIVE: बारिश से थमी जिंदगी ने फिर पकड़ी रफ्तार, रेल सेवा बहाल

#MumbaiRains LIVE: बारिश से थमी जिंदगी ने फिर पकड़ी रफ्तार, रेल सेवा बहाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2015 03:44 pm IST,  Updated : Jun 20, 2015 05:08 pm IST

नई दिल्ली: मुंबई में बीएमसी द्वारा आज करीब 3 बजे समंदर में हाईटाईड की चेतावनी जारी की है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है हाइटाईड की वजह से 15 फीट

आम जीवन अस्त व्यस्त,...- India TV Hindi
आम जीवन अस्त व्यस्त, स्कूल कॉलेज और हाईकोर्ट भी बंद

नई दिल्ली: मुंबई में बीएमसी द्वारा आज करीब 3 बजे समंदर में हाईटाईड की चेतावनी जारी की है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है हाइटाईड की वजह से 15 फीट ऊंची लहरे उठ सकती है।

मुंबई महानगर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ जैसे हालात के कारण थमी जिंदगी आज सुबह फिर रफ्तार पकड़ने लगी। बारिश रूकने के कारण हालात सुधरने लगे और तीनों उपनगरीय ट्रेन सेवा बहाल कर दी गयी। वैसे मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज और बारिश हो सकती है।

अभी क्या है हालात !

मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण अब फिर स्थिती 2005 जैसी होती जा रही है। आगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी।

  • मीठी नदी खतरे के निशान से महज 0.2 मीटर नीचे। बाढ़ की स्थिति हो सकती है उत्पन्न।
  • आज दोपहर को हाईटाइड की चेतावनी जारी। लोगों को समंदर से दूर रहने की हिदायत।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान रिकोर्ड 283 मिलीमीटर बारिश हुई जो आमतौर पर 10 दिनों में होती है।
  • उड़ानों पर भी असर, 1-10 घंटे की देरी।
  • स्कूल बंद, कॉलेज बंद, उच्च न्यायालय बंद, मुंबई विश्व विद्यालय में होने वाली परिक्षाए रद्द।
  • मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी।

आज सुबह हालांकि हलकी बूंदाबांदी हो रही थी, लेकिन इस कर्मठ शहर के लोग सुबह सवेरे अपने निर्धारित समय पर छतरियां हाथों में लिए अपने कार्यस्थलों की ओर जाने के लिए स्टेशनों की ओर जाते नजर आए। बारिश के कारण कल कामकाज प्रभावित हुआ था और उपनगरीय रेल सेवाएं ठप्प होने से जो जहां था वहीं फंसकर रह गया था।

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने यहां और नजदीकी ठाणे जिले में सभी स्कूल, कॉलेजों को आज बंद रखने का निर्देश दिया है।

मध्य और पश्चिम रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा है कि हार्बर लाइन और मध्य रेलवे में ट्रांस-हार्बर लाइन सहित सभी उपनगरीय रेल सेवाएं निर्धारित समयानुसार जारी रहेगी।

कल भारी बारिश के कारण देश की वित्तीय राजधानी और इसके उपनगरीय इलाकों में पानी जमा हो गया था जिसमें करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। कल केवल 24 घंटों के दौरान 283 मिलीमीटर बारिश हुयी जो आमतौर पर 10 दिनों में होती है।

कई इलाकों में पानी भरने के जाने के कारण सामान्य जनजीवन ठप्प हो गया।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। मुंबई नगर निकाय के प्रमुख अजय मेहता ने बताया, हमने लोगों को सलाह दी है कि वह शनिवार को अपने घरों में ही रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत