1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #MumbaiRains LIVE: बारिश से थमी जिंदगी ने फिर पकड़ी रफ्तार, रेल सेवा बहाल

#MumbaiRains LIVE: बारिश से थमी जिंदगी ने फिर पकड़ी रफ्तार, रेल सेवा बहाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2015 03:44 pm IST,  Updated : Jun 20, 2015 05:08 pm IST

नई दिल्ली: मुंबई में बीएमसी द्वारा आज करीब 3 बजे समंदर में हाईटाईड की चेतावनी जारी की है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है हाइटाईड की वजह से 15 फीट

मुंबई में भारी बारिश से पटरियों पर पानी, थमी लोकल की रफ्तार-

बारिश के कारण लोकल ट्रेनों की सेवाएं रद्द हो गईं जिससे हजारों मुसाफिर फंस गए।  हालात में फिलहाल सुधार होने के कोई आसार नहीं हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी मानसूनी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कल रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पटरियों पर पानी जमा होने से ट्रेनों के रद्द होने के कारण सुबह में ऑफिसों के लिए निकले हजारों लोग उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर फंस गए।

 मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी ए के सिंह ने बताया, ठाणे करजत...कसारा और वाशी-पनवेल शटल सेवाएं और ट्रांस हार्बर सेवाएं बहाल हैं। सिंह ने बताया, हमारे निगरानी कर्मचारी चौकस हैं और जैसे ही जल स्तर घटता है सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। बीएमसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए 120 पंपों को लगाया गया है। बहरहाल, निगम आयुक्त अजय मेहता ने नागरिकों से अपील की है कि वो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेंजे क्योंकि भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के बाहर लंबी दूरी की ट्रेनों की कतार लग गई है क्योंकि उन्हें शहर में घुसने के लिए सिग्नल ही नहीं मिल रहा है।

अगली स्लाइड में जानिए बोम्बे उच्च न्यायालय क्यों हुआ बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत