1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shaniwar Shopping Niyam: शनिवार को लोहा खरीदना क्यों माना जाता है अशुभ? इन चीजों की खरीदारी से भी किया जाता है परहेज

Shaniwar Shopping Niyam: शनिवार को लोहा खरीदना क्यों माना जाता है अशुभ? इन चीजों की खरीदारी से भी किया जाता है परहेज

 Written By: Arti Azad
 Published : Jun 20, 2026 06:07 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 06:07 am IST

Shaniwar Shopping Niyam: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। इससे जीवन में आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं शनिवार को किन चीजों को खरीदना वर्जित माना है।

Shaniwar Shopping Niyam- India TV Hindi
शनिवार कौन सी चीजों को खरीदना है वर्जित Image Source : INDIA TV

Shaniwar Shopping Niyam: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी देवी-देवता से बताया है। शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित है। इस दिन कुछ विशेष कार्यों और वस्तुओं की खरीदारी को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। कहते हैं कि शनिवार को लोहा समेत कुछ चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए, जबकि उनका दान करना शुभ होता है। चलिए जानते हैं शनिवार को किन चीजों की खरीदारी भारी पड़ सकती है। 

शनिवार को लोहा खरीदना क्यों अशुभ?

ज्योतिषीय मान्यताओं में लोहा शनिदेव की प्रिय धातु बताई जाती है। इसलिए शनिवार के दिन लोहे या लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी से परहेज करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से आर्थिक नुकसान, घरेलू तनाव या कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। 

किन वस्तुओं की खरीदारी से बचें

मान्यताओं के अनुसार शनिवार को लोहा, स्टील के बर्तन, वाहन, सरसों का तेल, नमक, काले तिल, काले जूते, काले कपड़े, काला कंबल और छाता जैसी वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ये सभी वस्तुएं किसी न किसी रूप में शनिदेव से जुड़ी होती हैं। वहीं, इन चीजों का दान करना शुभ फल देने वाला माना गया है।

शनि दोष में लोहे का महत्व

ज्योतिष में माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही हो, उन्हें लोहे से जुड़े उपाय करने चाहिए। इनमें लोहे का छल्ला धारण करना या लोहे और स्टील की वस्तुओं का दान करना शामिल है। मान्यता है कि इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

जरूरी हो तो क्या करें?

अगर किसी कारणवश शनिवार को ही लोहे या उससे बनी वस्तु घर लानी जरूरी हो, तो कुछ लोग उसका भुगतान एक दिन पहले करने की सलाह देते हैं। मान्यता है कि इससे खरीदारी का प्रभाव कम हो जाता है। हालांकि, यह पूरी तरह धार्मिक विश्वास और व्यक्तिगत आस्था का विषय है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Vastu Totka: पैसा नहीं टिकता? घर के इन कोनों में रख दें ये सफेद चीज, हमेशा भरा रहेगा बैंक बैलेंस!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।