1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup 2026: यूएसए ने राउंड ऑफ 32 के लिए किया क्वालीफाई, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से दी मात

FIFA World Cup 2026: यूएसए ने राउंड ऑफ 32 के लिए किया क्वालीफाई, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से दी मात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 20, 2026 06:45 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 06:46 am IST

अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली। इससे पहले मेक्सिको की टीम भी अगले राउंड में जगह बना चुकी है।

USA vs Australia- India TV Hindi
यूएसए बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी में मेजबान अमेरिका ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दिया है। इस शानदार जीत के साथ ही अमेरिकी टीम ने टूर्नामेंट के अगले दौर यानी 'राउंड ऑफ 32' में अपनी जगह पक्की कर ली है। सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मैच के पहले हाफ में ही दो गोल दागकर सामने वाली टीम पर अपना पूरा दबदबा बना लिया था।

विपक्षी टीम की गलती से खुला यूएसए खाता

मैच की शुरुआत से ही अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। खेल के 11वें मिनट में ही अमेरिका ने अपना पहला गोल किया। अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन ने गोल करने के लिए एक नीचा क्रॉस पास फेंका। इसे रोकने और दूर धकेलने की कोशिश में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस से एक बड़ी चूक हो गई। गेंद सीधे उनके अपने ही गोल पोस्ट में चली गई। इस आ ओन गोल की वजह से अमेरिका को 1-0 की शुरुआती बढ़त मिल गई और यहां से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी दबाव में आ गई।

एलेक्स फ्रीमैन ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को मजबूत बढ़त

पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच के 43वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट ने गोल करने का एक बेहतरीन प्रयास किया। इसी दौरान मिले एक मौके का फायदा उठाते हुए एलेक्स फ्रीमैन ने डी-बॉक्स के अंदर से एक शानदार हेडर लगाया और गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। इस गोल को लेकर थोड़ी देर के लिए वीडियो रिव्यू (VAR) भी किया गया, लेकिन अंत में रेफरी ने इसे बिल्कुल सही करार दिया। इस तरह हाफ-टाइम तक अमेरिका 2-0 से आगे हो गया।

ऑस्ट्रेलिया की वापसी करने की कोशिशें रहीं नाकाम

दो गोल से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे हाफ में वापसी करने की पूरी कोशिश की। उनके खिलाड़ियों ने अमेरिकी पाले में कुछ अच्छे आक्रमण भी किए, लेकिन अमेरिका के मजबूत डिफेंस को भेद पाना उनके लिए नामुमकिन साबित हुआ। अमेरिकी खिलाड़ियों ने मैच के आखिरी मिनट तक अपनी बढ़त को बरकरार रखा और ऑस्ट्रेलिया को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया।

अगले चरण में पहुंची USA की टीम

इस जीत के साथ अमेरिका ने ग्रुप-डी में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह केवल दूसरा मौका है जब अमेरिकी टीम ने अपने सफर की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है। जहां एक तरफ अमेरिका नॉकआउट दौर में पहुंच चुका है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए इस हार के बाद आगे की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2026: 20 जून को खेले जाएंगे 5 मुकाबले, USA, मोरोक्को और ब्राजील की टीमें होंगी मैदान पर

FIFA World Cup 2026: कनाडाई फुटबॉलर के पैर की हड्डियां टूटीं, स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल