1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जोधपुर में भिड़े बस और कैंपर, हादसे में 16 की मौत और पांच घायल

जोधपुर में भिड़े बस और कैंपर, हादसे में 16 की मौत और पांच घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2019 04:24 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 07:19 pm IST

राजस्थान के जोधपुर में के धधनिया गांव के पास जैसलमेर-जोधपुर रोड पर एक बस और कैंपर वाहन की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई।

जोधपुर में भिड़े बस और...- India TV Hindi
जोधपुर में भिड़े बस और कैंपर, हादसे में 16 की  मौत और पांच घायल Image Source : PTI

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां धधनिया गांव के पास जैसलमेर-जोधपुर रोड पर एक बस और कैंपर वाहन की टक्कर में 16 लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जोधपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और राहत कार्य में जुट गया। 

इलाके के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर हुआ है जिसमें दो वाहनों में सवार छह महिलाओं और एक बच्ची सहित 16 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। 

Jodhpur Accident
Image Source : PTIAn injured person being attended by police and hospital staff after being brought to a hospital following an accident along the Jodhpur-Jaisalmer highway.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत