1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के जींद में टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहे 10 युवकों की मौत

हरियाणा के जींद में टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहे 10 युवकों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2019 09:07 am IST,  Updated : Sep 25, 2019 09:07 am IST

पुलिस के अनुसार, घटना जींद के रामराय गांव के पास की है। सेना भर्ती रैली से लौट रहे युवक एक ऑटो में बैठकर जींद जा रहे थे। इसी दौरान रामराय गांव के पास एक तेल टैंकर से उनके ऑटो की सीधी टक्कर हो गई।

हरियाणा के जींद में टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहे 10 युवकों की मौत- India TV Hindi
हरियाणा के जींद में टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहे 10 युवकों की मौत

नई दिल्ली: हरियाणा के जींद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है और एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मंगलवार देर रात सवारियों से भरे एक ऑटो पर तेल का टैंकर चढ़ गया था। टक्कर में आटो बुरी तरह से कुचल गया। उसमें वे 11 युवक सवार थे जो हिसार में आर्मी का फिजिकल टेस्ट देकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी नौजवानों ने टेस्ट को क्लीअर भी कर लिया था।

Related Stories

पुलिस के अनुसार, घटना जींद के रामराय गांव के पास की है। सेना भर्ती रैली से लौट रहे युवक एक ऑटो में बैठकर जींद जा रहे थे। इसी दौरान रामराय गांव के पास एक तेल टैंकर से उनके ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो ड्राइवर और सवारियां टैंकर के नीचे दब गए, जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'इनके रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। इनमें से कई मिलिट्री अकादमी के कडेट थे। अकादमी को भी सूचित कर दिया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत