1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi: मुरथल से लौट रही कार ने 2 ऑटो चालकोंं को उड़ाया, एक की मौत

Delhi: मुरथल से लौट रही कार ने 2 ऑटो चालकोंं को उड़ाया, एक की मौत

 Edited By: PTI
 Published : Sep 16, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 01:15 pm IST

पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में दो ऑटो चालको की एक तेज रफ्तार कार से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान संजय (40) और जयकिशन (36) के रूप में हुई है, जो स्वरूप नगर के निवासी हैं।

Representational image- India TV Hindi
Representational image

दिल्‍ली में एक बार फिर तेज रफ्तार कार ने दो जिंदगियां छीन लीं। पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में दो ऑटो चालको की एक तेज रफ्तार कार से टकराने से मौत हो गई। कार चला रहा युवक ​मोहित दिल्‍ली के पालम इलाके का रहने वाला है, जो अपने पांच दोस्‍तों के साथ मुरथल से वापस लौट रहा था। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान संजय (40) और जयकिशन (36) के रूप में हुई है, जो स्वरूप नगर के निवासी हैं। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि जिस कार से टक्‍कर लगने से ऑटो चालको की मौत हुई वह पालम में भैरों एन्क्लेव निवासी एक मोहित (23) नामक लड़के द्वारा चलाई जा रही थी।वह अपने पांच दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद मुरथल से वापस घर लौट रहा था। पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने कहा कि, जब मोहित स्वरूप नगर बस स्टैंड, जीटी करनाल रोड पर करीब 1:40 बजे पहुंचे, तो कार ने ऑटो-रिक्शा चालकों को टक्कर मार दी, जो वहां बस स्टैंड पर यात्रियों का इंतजार कर रहे थे।

दोनों घायल व्यक्तियों को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया और बाद में वहां से उन्हें तत्काल एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौरव शर्मा ने कहा कि सोमवार को सुबह लगभग 8:30 बजे दोनों ड्राइवरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत