1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: लूटपाट के बाद महिला ने दिखाई बहादुरी, बदमाश को पहुंचाया जेल की सलाखों के पीछे

दिल्ली: लूटपाट के बाद महिला ने दिखाई बहादुरी, बदमाश को पहुंचाया जेल की सलाखों के पीछे

 Reported By: Jatin Sharma @jatin89_sharma
 Published : Sep 13, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 08:14 pm IST

दिल्ली में स्नेचिंग लूटपाट की वारदाते हमेशा सामने आती रहती है। लेकिन दिल्ली के एक बहादुर बहन भाई ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ बदमाश को पकड़ा बल्कि बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया।

दिल्ली: लूटपाट के बाद...- India TV Hindi
दिल्ली: लूटपाट के बाद महिला ने दिखाई बहादुरी, बदमाश को पहुंचाया जेल की सलाखों के पीछे

नई दिल्ली: दिल्ली में स्नेचिंग लूटपाट की वारदाते हमेशा सामने आती रहती है। लेकिन दिल्ली के एक बहादुर बहन भाई ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ बदमाश को पकड़ा बल्कि बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी से 8 मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है। 

दरअसल बीते बुधवार नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर चंदा कुमारी (24) अपने दिल्ली के घर से नोएडा स्कूल की तरफ जा रही थी तभी ओखला फ्लाईओवर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक चंदा का पर्स छीन कर भाग जाते है। जिसके बाद चंदा सड़क से गुजर रहे एक अज्ञात शख्स का फोन लेकर अपने भाई को घटना स्थल पर बुलाती है। जैसे ही भाई प्रभात (26) ओखला फ्लाईओवर पर पहुचता है तो बहन अपने भाई को खुद के साथ हुई घटना के बारे में बताती है। चंद का जो बैग बदमाश छीन कर भागे थे उसमें चंदा का मोबाइल फोन भी था जिसमे ट्रैकर इंस्टाल किया हुआ था।

मोबाइल में इंस्टाल ट्रैकर की मदत से चंदा और उसके भाई को बदमाशो की लोकेशन दिल्ली के जैतपुर इलाके में पता चलती है। जैसे ही भाई बहन जैतपुर पहुचते है तो वहां तीनो बदमाश अपनी बाइक के साथ मिलते है। लेकिन जैसे ही तीनो बदमाश चंदा को देखकर भागने लगते है तभी भाई बहन ने अपनी बहादुरी से एक बदमाश नितिन को पकड़ लिया लेकिन बाकी के 2 बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद भाई बहन ने पुलिस को इस पूरी घटना की जानकरी दी और बदमाश नितिन को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने नितिन से पूछताछ कर दूसरे बदमाश रमजानी को गिरफ्तार कर लिया वही तीसरा बदमाश अभी भी फरार है। अभी तक की जांच में ये इन बदमाशो के खीलाफ 8 मामले सामने आ चुके है वही पुलिस इन बदमाशो के खिलाफ बाकी मामलों की भी जांच कर रही हैं। वही साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने बहादुर भाई बहन को उनकी बहादुरी के लिए प्रोत्साहित भी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत