1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कार में लगी आग, जिंदा जले पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

कार में लगी आग, जिंदा जले पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2019 12:17 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 12:17 pm IST

चित्तूर जिले में हुए एक सड़क हादसे में कार में सवार पांच लोग जिन्दा जल गए।

कार में लगी आग- India TV Hindi
कार में लगी आग

चित्तूर (आंध्र प्रदेश): चित्तूर जिले में हुए एक सड़क हादसे में कार में सवार पांच लोग जिन्दा जल गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बेंगलुरु से जिले के पलमनेरु के लिए जा रही एक तेज रफ्तार कार गंगवरम के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई।

हादसे में कार में सवार दो बच्चों सहित कुल पांच लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान साई सुष्मिता, जाह्नवी, तेजा, कलावती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मारे गए लोग तिरुपति के निवासी है। घटना की सूचना मिलने से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत