1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में साइकिल से स्कूल जा रही नौवीं कक्षा छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश में साइकिल से स्कूल जा रही नौवीं कक्षा छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 01:46 pm IST

बुधवार को जनपद के थाना मटसेना में साइकिल से स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई।

representational image- India TV Hindi
representational image Image Source : PTI REPRESENTATIVE

फिरोजाबाद: बुधवार को  जनपद के थाना मटसेना में साइकिल से स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि वीणा वादिनी स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा वर्षा कुशवाहा साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी । वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी।

इस बीच चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । हादसे से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसपी (ग्रामीण) राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी (सदर) बलदेव सिंह एवं एसडीएम (सदर) राजेश कुमार वर्मा पहुंच गए और जाम खुलवा कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया । ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत