1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नल बैंसला पर राजद्रोह का केस दर्ज

कर्नल बैंसला पर राजद्रोह का केस दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2015 02:46 pm IST,  Updated : May 25, 2015 02:53 pm IST

जयपुर: आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही करीब 2500 आंदोलनकारियों के

कर्नल बैंसला पर...- India TV Hindi
कर्नल बैंसला पर राजद्रोह का केस दर्ज

जयपुर: आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही करीब 2500 आंदोलनकारियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध करने का मामला दर्ज किया गया है।

भरतपुर जिले के बयाना पुलिस स्टेशन में आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत बैंसला, हिम्मत सिंह, भूरा भगत पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के खिलाफ काम करने और जनता को भड़काने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही इन पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।  

पांच फीसद आरक्षण की मांग कर रहे कर्नल बैंसला ने कहा कि, हम सरकार से लॉलीपॉप नहीं लेंगे। उन्होंने सरकारी संपत्ति नष्ट करने का केस दर्ज होने पर हैरानी जताते हुए कहा कि हमने सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इससे सरकार से बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेंगा। इस बीच, राज्य सरकार ने नेताओं को तीन बजे सचिवालय में बातचीत के लिए बुलाया है।

गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने गुर्जरों को पांच फीसद आरक्षण दे दिया था लेकिन 50 फीसद आरक्षण की सीमा पार हो जाने के कारण राजस्थान हाई कोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगा दी।

उधर, गुर्जर आंदोलन हिंसक होता जा रहा है।

इसकी लपटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पहुंच गई हैं। मामले को देखते हुए मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स की पांच कंपनी तैनात कर दी गई। जयपुर-आगरा हाईवे रूट का दौसा से कुंडल बांदीकुई होते हुए मंडावर डायवर्ट किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत