1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #RailBudget2016: पढ़िए प्रभु ने किसको क्या दी सौगात, क्या रहा खास?

#RailBudget2016: पढ़िए प्रभु ने किसको क्या दी सौगात, क्या रहा खास?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2016 04:27 pm IST,  Updated : Feb 25, 2016 07:09 pm IST

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज लोकसभा में दूसरा रेल बजट पेश किया। करीब 70 मिनट लंबे बजट भाषण में रेल मंत्री ने कई बड़े एलान किए। रेल बजट में तीन नई ट्रेन्स

suresh prabhu- India TV Hindi
suresh prabhu

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज लोकसभा में एनडीए सरकार का दूसरा रेल बजट पेश किया। रेल मंत्री ने इस बजट में न माल भाड़ा बढ़ाया और न ही किराया, हालांकि उन्होंने 4 नई ट्रेनों की सौगात जरूर दी है। करीब 70 मिनट लंबे बजट भाषण में रेल मंत्री ने कई बड़े एलान किए। प्रभु ने अपने इस बजट में सीनियर सिटिजन और महिलाओं का खासा ख्याल रखा है। इस बजट में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत के मिशन की भी छाप दिखी और स्वच्छता के लिए कुछ योजनाएं लाई गई हैं। कुछ मिलाकर रेल मंत्री ने बहुत कुछ न देकर काफी कुछ साधने की कोशिश की है जिसमें हर वर्ग को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है। सुरेश प्रभु के इस बजट पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।  

रेलवे में सुधार:

इस बार के बजट में रेलवे सुधार पर खासा जोर दिया गया है। रेलवे की योजना के मुताबिक 2020 मानव रहित फाटक पूरी तरह हटा दिए जाएंगे। देश में चल रही रेलगाड़ियों में 884 नए कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही इनमें 65000 नए बर्थ का निर्माण किया जाएगा। 74 गाड़ियों में ऑर्न बॉर्ड हाउस कीपिंग की सुविधा देने की भी योजना है। रेलवे चाहता है कि वो साल 2020 तक गाड़ियों की औसत स्पीड को 80 किलोमीटर के लक्ष्य तक ले जाए। इतना ही नहीं अब आप मोबाइल ऐप के जरिए प्लेटफॉर्म टिकट खरीद पाएंगे। वहीं लेटलतीफी से जूझ रही भारतीय रेल 2020 तक इस समस्या से भी निजात पा लेगी। 

तीन नई ट्रेनों की सौगात:

साल 2015 के बजट के मुकाबले रेल मंत्री ने इस बार 4 नई ट्रेनों की सौगात दी है। अंत्योदय, हमसफर, तेजस और उदय। हमसफर ट्रेन में सिर्फ एसी कोच रहेंगे। वहीं आम लोगों के लिए अंत्योदय पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की योजना है।

स्वच्छता पर ध्यान:

रेल मंत्री ने इस बार के बजट में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है। रेलवे क्लीन माई कोच योजना की शुरुआत करेगी। अब आप कोच और शौचालय साफ करने के लिए SMS कर सकते है। कुल मिलाकर इस बजट के जरिए स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाया गया है।

नई सौगात:

रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए भी इस बजट में काफी कुछ किया है। महिलाओं के लिए बोगी के मध्य भाग में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों के लिए स्टेशन पर स्केलेटर लगाए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्टेशनों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। रेलवे अगले 2 साल तक 400 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा देना चाहता है। इस क्रम में वो 100 स्टेशनों को इसी साल वाई-फाई से जोड़ देने पर विचार कर रहा है।

रेल बजट की अन्य खास बातें:

  • रेलवे कर्मचारियों को 11.67 फीसदी ज्यादा वेतन मिलेगा
  • आरक्षित यात्रियों के लिए नई ट्रेनों का ऐलान
  • IRCTC खान-पान में सुधार करेगी
  • रेल मंत्री का यात्रियों के लिए बीमा का ऐलान
  • दिल्ली में रिंग रोड की तरह रिंग रेल चलाई जाएगी

आगे की स्लाइड में पढ़िए प्रभु के बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत