1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: चुनावी रंजिश में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, पुत्र घायल

मध्य प्रदेश: चुनावी रंजिश में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, पुत्र घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2017 03:29 pm IST,  Updated : Sep 25, 2017 03:29 pm IST

चुनावी रंजिश के चलते बीती रात जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

gun- India TV Hindi
gun

दतिया (मध्य प्रदेश): चुनावी रंजिश के चलते बीती रात जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

डीपार थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया कि रविवार रात को पंचायत चुनावों में हुई रंजिश के चलते बीती रात रूहेरा गांव में कांग्रेस नेता कैलाश उर्फ अनिरूद्ध सिंह (50) की उनके राजनीतिक विरोधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में कांग्रेस नेता का पुत्र कुलदीप सिंह (35) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में रूहेरा गांव के सरपंच जनक सिंह और उसके 11 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

मृतक कैलाश सिंह किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत