गुवाहाटी: असम कांग्रेस के नेता देबब्रत सैकिया ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को BJP छोड़ने और उनकी पार्टी के समर्थन से नई सरकार बनाने की पेशकश की। उधर, असम गण परिषद (AGP) ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक रद्द किए जाने पर वह BJP के साथ गठबंधन बहाल कर सकती है।
Related Stories
असम विधानसभा में नेता विपक्ष सैकिया ने यहां एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा, "विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा दे रहे नागरिकता संशोधन विधेयक के चलते राज्य में पैदा हुए मौजूदा हालातों के मद्देनजर सर्बानंद सोनोवाल को BJP छोड़ देनी चाहिए और कम से कम अपने 40 विधायकों के साथ ही बाहर आ जाना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम सोनोवाल को ही फिर से असम का मुख्यमंत्री बनवा देंगे। 126 सदस्यीय सदन (विधानसभा) में हमारे पास 25 विधायक हैं। हम नई सरकार बनाने के लिए AGP और अन्य दलों का समर्थन ले सकते हैं।’’ बता दें कि विधानसभा में BJP के 61, कांग्रेस के 25, AGP के 14, AIUDF के 13, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के 12 विधायक हैं।