1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अखिलेश-मायावती ने किया गठबंधन का ऐलान, 38-38 सीटों पर लड़ेंगी सपा-बसपा

अखिलेश-मायावती ने किया गठबंधन का ऐलान, 38-38 सीटों पर लड़ेंगी सपा-बसपा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 12, 2019 02:02 pm IST

मायावती ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। दो सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं रायबरेली और अमेठी सीट पर कोई प्रत्याशी खड़ा न करने का फैसला किया गया है।

SP BSP PC- India TV Hindi
SP BSP PC

Akhilesh Mayawati PC:​ मायावती  और अखिलेश यादव  गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। दो सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं रायबरेली और अमेठी सीट पर कोई प्रत्‍याशी खड़ा न करने का फैसला किया गया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की जॉइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती  ने कहा कि यह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस मोदी और शाह की नींंद उड़ाने वाली है। गठजोड़ की घोषणा करते हुए मायावती ने कहा कि गेस्‍ट हाउस कांड से ऊपर उठकर जनहित में गठबंधन का फैसला लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि 1993 में एसपी बीएसपी ने मिलकर भाजपा को चुनाव में हराया था। अब दोनों ही पार्टियां देश को नई राजनीतिक क्रांति का संदेश देने जा रही हैं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने व्‍यावारियों की कमर तोड़ दी है। मायावती ने कहा कि जिस प्रकार बोफोर्स के कारण कांग्रेस को सरकार गंवानी पड़ी थी। अब राफेल की वजह से बीजेपी की सरकार जाएगी। 

मायावती ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा कि गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है। उन्‍होंने इसके पीछे कांग्रेस की नीतियों को प्रमुख कारण बताया। उन्‍होंने कहा कि आजादी के बाद अधिकतर समय कांग्रेस का शासन रहा है। कांग्रेस के ही शासन काल में किसानों और गरीब जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। कांग्रेस ने ही देश पर इमर्जेंसी लगाई थी। उन्‍होंने कहा कि यदि कांग्रेस के लिए सीटें छोड़ते तो सपा बसपा गठबंधन को कोई फायदा नहीं होता। 

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के विनाश के लिए BSP और SP का मिलना जरूरी था। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी देश में धर्म की आड़ में जहर घोल रही है। इसी जहर को मिटाने के लिए BSP और SP ने गठबंधन किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती का सम्मान मेरा सम्मान है । अगर भाजपा का कोई नेता मायावती का अपमान करता है तो सपा कार्यकर्ता समझ लें कि वह मायावती का नहीं बल्कि मेरा अपमान है। 

Akhilesh-Mayawati PC

Auto Refresh
Refresh
  • 12:42 PM (IST)

    लंबा चेले BSP-SP गठबंधन, यूपी में आने वाला विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे साथ: मायावती

  • 12:41 PM (IST)

    80 में से 76 सीटों पर BSP-SP चुनाव लड़ेंगी, बाकी दो सीटों को सहयोगियों के लिए छोड़ा गया है। वहीं, अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया है, यहां दोनों ही पार्टियां उम्मीदवार नहीं उतारेंगी।

  • 12:38 PM (IST)

    मैं विश्वास दिलाता हूं कि अब भाजपा के अत्याचारी राज का विनाश निश्चित है: अखिलेश यादव

  • 12:37 PM (IST)

    मायावती का अपमान मेरा अपमान होगा, कोई भी उनका अपनमान करने से पहले सोच ले कि वो मायावती का अपमान नहीं बल्कि मेरा अपमान कर रहा होगा: अखिलेश यादव

  • 12:36 PM (IST)

    भाजपा के विनाश के लिए BSP और SP का मिलना जरूरी था: अखिलेश यादव

  • 12:35 PM (IST)

    देश में धर्म की आड़ में जहर घोल रही है BJP, और इसी जहर को मिटाने के लिए BSP और SP ने गठबंधन किया है: अखिलेश यादव

  • 12:33 PM (IST)

    केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं: अखिलेश यादव

  • 12:33 PM (IST)

    BJP ने राम जन्म भूमि और कृष्ण जन्म भूमि पर किया अत्याचार: अखिलेश यादव

  • 12:32 PM (IST)

    गरीबों, बच्चियों, महिलाओं पर BJP ने किए जुल्म: अखिलेश यादव

  • 12:31 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने गठबंधन के लिए मायावती को बधाई और मुबारकबाद दी

  • 12:31 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने बोलना शुरू किया

  • 12:30 PM (IST)

    अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ीं: मायावती

  • 12:29 PM (IST)

    38-38 पर चुनाव लड़ेंगे BSP-SP, दो सीटों को अपनी सहयोगियों के लिए छोड़ दी हैं: मायावती

  • 12:27 PM (IST)

    सपा और बसपा के गठबंधन को रोकने के लिए BJP ने खनन मामले को लेकर CBI जांच में जबरन अखिलेश यादव का नाम डाल दिया, जिसकी हम निंदा करते हैं: मायावती 

  • 12:26 PM (IST)

    अगर BJP ने वोटिंग मशीन में गड़बड़ नहीं की तो सपा और बसपा का गठबंधन BJP को केंद्र में सरकार नहीं बनाने देगा: मायावती

  • 12:25 PM (IST)

    कांग्रेस या किसी और ऐसी पार्टी के साथ आगे कभी नहीं करेंगे गठबंधन: मायावती

  • 12:24 PM (IST)

    कांग्रसे जैसी पार्टियों को हम जैसी ईमानदार पार्टियों से फायदा मिलता है, जबकि हमारा वोट शेयर घट जाता है। इसीलिए हमने इस गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया है: मायावती

  • 12:22 PM (IST)

    राफेल की वजह से BJP को सरकार गंवानी पड़ेगी: मायावती

  • 12:22 PM (IST)

    कांग्रेस के राज में घोषित आपातकाल था और अब BJP के राज में अघोषित आपातकाल है: मायावती

  • 12:21 PM (IST)

    कांग्रेस के राज में हुए सबसे ज्यादा घोटाले, गवानी पड़ी थी सरकार: मायावती

  • 12:19 PM (IST)

    गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया: मायावती

  • 12:18 PM (IST)

    BJP एंड कंपनी को सत्ता में आने से रोकना है: मायावती

  • 12:17 PM (IST)

    उपचुनावों में BJP उम्मीदवारों को हराया और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की तो जमानत भी जब्त हो गई: मायावती

  • 12:16 PM (IST)

    केंद्र और यूपी में BJP ने धोखेबाजी ने बनाई सरकार, सपा और बसपा के एक साथ आने से BJP को जीतने से रोका जा सकता है: मायावती

  • 12:14 PM (IST)

    देशहित के लिए यूपी में एकजुट होने की जरूरत: मायावती

  • 12:13 PM (IST)

    गेस्ट हाउस कांड से ऊपर जनहित को मानते हुए एक बार फिर से BSP और सपा ने गठबंधन की जरूरत को महसूस किया है और इसीलिए हम लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी गठबंधन कर रहे हैं: मायावती

  • 12:11 PM (IST)

    1993 में BJP जैसी जातिवादी पार्टी को हराकर सपा-बसपा ने बनाई थी सरकार: मायावती

  • 12:09 PM (IST)

    मायावती ने पीएम मोदी और अमित शाह को बताया गुरु-चेला

  • 12:09 PM (IST)

    पीएम मोदी और अमित शाह की नींद उड़ाने वाली है ये प्रेस कॉन्फ्रेंस: मायावती

  • 12:08 PM (IST)

    मायावती ने शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • 12:07 PM (IST)

    कुछ ही देर में शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस, मंच पर अपनी सीट पर बैठे हैं दोनों नेता।

  • 12:05 PM (IST)

    मायावती और अखिलेश यादव ने एक दूसरे को मंच पर गुलदस्ता दिया।

  • 12:02 PM (IST)

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए होटल पहुंचे मायावती और अखिलेश यादव, मंच पर दिखे एक साथ

  • 11:58 AM (IST)

    अखिलेश यादव ताज होटल पहुंचे, मायावती थोड़ी देर में पहुंचने वाली हैं।

  • 11:56 AM (IST)

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अखिलेश यादव और मायावती अपने-अपने घर से होटल के लिए निकल गए हैं। अब से कुछ ही देर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP-BSP के गठबंधन का ऐलान होगा।

  • 11:42 AM (IST)

    निषाद पार्टी को भी महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है। 

  • 11:42 AM (IST)

    शुक्रवार सुबह बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा और सपा सचिव राजेंद्र चौधरी ने भी एक साझा बयान में जानकारी दी थी कि ‘ये पत्रकार वार्ता शनिवार (12 जनवरी यानी आज) दोपहर शहर के पांच सितारा होटल में आयोजित होनी है।’ हाल ही में दोनों दलों के नेताओं ने दिल्ली में भेंट कर लोकसभा चुनावों में महागठबंधन के स्वरूप पर चर्चा की थी। 

  • 11:41 AM (IST)

    शुक्रवार को अखिलेश यादव ने कन्नौज में चौपाल लगाई लेकिन वे खुलकर नहीं बोले। अखिलेश ने कहा 'सब तय हो गया है। वोटों का गणित ठीक करने के लिए बीएसपी से हाथ मिलाया है। भविष्य की योजनाएं भी तैयार है। सबका ऐलान शनिवार (12 जनवरी) को हो जाएगा।'

  • 11:38 AM (IST)

    आज लखनऊ में मायावती और अखिलेश यादव एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गठबंधन की घोषणा करेंगे।

  • 11:38 AM (IST)

    मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इतना तय हुआ है कि यूपी की 80 सीटों में से समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी 37 -37 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत