1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा प्लाज़्मा बैंक बनाकर कर रहे लोगों की सेवा, आप भी इस नंबर ले सकते हैं मदद

हरियाणा: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा प्लाज़्मा बैंक बनाकर कर रहे लोगों की सेवा, आप भी इस नंबर ले सकते हैं मदद

 Reported By: Vijai Laxmi @vijai_laxmi
 Published : Apr 26, 2021 09:59 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 04:23 pm IST

8908 40 40 40 व्हाट्सएप नंबर पर लोग अपना डिटेल भेज सकते हैं जिसके बाद टीम दीपेंद्र के लोग कहां पर प्लाज्मा की जरूरत है, उसके अनुसार वहां पर प्लाज्मा उपलब्ध कराने का काम कर रही है।

हरियाणा: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा प्लाज़्मा बैंक बनाकर कर रहे लोगों की सेवा, आप भी इस नंबर ले सकते हैं- India TV Hindi
हरियाणा: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा प्लाज़्मा बैंक बनाकर कर रहे लोगों की सेवा, आप भी इस नंबर ले सकते हैं मदद Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। हरियाणा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए अब एक प्लाज़्मा बैंक स्थापित किया है। टीम दीपेंद्र के नाम से सोशल मीडिया पर दीपेंद्र हुड्डा के वालंटियर इस पलजमा बैंक में प्लाज्मा इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं। 8908 40 40 40 व्हाट्सएप नंबर पर लोग अपना डिटेल भेज सकते हैं जिसके बाद टीम दीपेंद्र के लोग कहां पर प्लाज्मा की जरूरत है, उसके अनुसार वहां पर प्लाज्मा उपलब्ध कराने का काम कर रही है। 

इसके अलावा हरियाणा की तमाम डिस्ट्रिक्ट में टीम दीपेंद्र के वॉलिंटियर्स काम कर रहे हैं जो ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर के कविड मरीजों तक अन्य सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसी पर India TV ने दीपेंद्र हुड्डा से बातचीत की।

दीपेंद्र हुडा ने इंडिया टीवी को बताया कि जो लोग प्लाज्मा डोनेट करने से डर रहे हैं क्योंकि इसके लिए उन्हें अस्पताल जाना पड़ेगा, ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए क्योंकि 3 महीने तक किसी भी recovered पेशेंट के अंदर एंटीबॉडीज होते हैं, इसलिए उनके संक्रमित होने के चांसेस बेहद कम हो जाते हैं और वह ऐसा करके किसी दूसरे की जान भी बचा सकते हैं।

हरियाणा: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा प्लाज़्मा बैंक बनाकर कर रहे लोगों की सेवा, आप भी इस नंबर ले सकते हैं
Image Source : INDIA TVहरियाणा: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा प्लाज़्मा बैंक बनाकर कर रहे लोगों की सेवा, आप भी इस नंबर ले सकते हैं मदद

देखिए VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत