1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस ने की ISRO की तारीफ, राहुल गांधी बोले- आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा

कांग्रेस ने की ISRO की तारीफ, राहुल गांधी बोले- आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Sep 07, 2019 03:19 am IST,  Updated : Sep 07, 2019 03:19 am IST

विक्रम लैंडर का संपर्क टूटने पर पूरे देश से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इसरो की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर उनके अविश्वसनीय काम के लिए बधाई। 

Lander Vikram- India TV Hindi
Grab from Live telecast of soft landing of Vikram module of Chandrayaan 2 on lunar surface. Image Source : PTI

नई दिल्लीचंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चंद्रमा की सतह पर की लैंडिंग से पहले 2.1 किलोमीटर संपर्क टूट गया। जिसके बारे में इसरो के अध्यक्ष के.सीवन ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

विक्रम लैंडर का संपर्क टूटने पर पूरे देश से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इसरो की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर उनके अविश्वसनीय काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं है। इसने कई और पथ तोड़ने और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी इसरो वैज्ञानिकों की तारीफ की गई। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि पूरा देश इसरो के साथ खड़ा है। आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत