1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां सोनिया गांधी के साथ नए साल का जश्न मनाने गोवा पहुंचे राहुल

मां सोनिया गांधी के साथ नए साल का जश्न मनाने गोवा पहुंचे राहुल

 Reported By: IANS
 Published : Dec 31, 2017 04:12 pm IST,  Updated : Dec 31, 2017 04:12 pm IST

राहुल गांधी एक निजी उड़ान से पहुंचे। वह दक्षिण गोवा के तटीय गांव वरका में मां के पास लीला गोवा पहुंचे, जहां वे एक-साथ नए साल का जश्न मनाएंगे...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

पणजी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा पहुंच गए हैं। पार्टी के एक अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस से कहा कि नव नियुक्त पार्टी अध्यक्ष शनिवार देर रात गोवा पहुंचे और अगले कुछ दिनों तक उनके यहीं रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, "राहुल गांधी एक निजी उड़ान से पहुंचे। वह दक्षिण गोवा के तटीय गांव वरका में मां के पास लीला गोवा पहुंचे, जहां वे एक-साथ नए साल का जश्न मनाएंगे।"

चूंकि यह यात्रा निजी है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष की इस दौरान किसी भी पार्टी अधिकारी से मुलाकात की संभावना नहीं है।

सोनिया गांधी 27 दिसंबर को गोवा पहुंची थीं। दिवंगत कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पांच सितारा रिजॉर्ट में सोनिया गांधी की साइकिल चलाते हुए तस्वीर साझा की थी, जो वायरल हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत