1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘डीजीपी पद के लिए उन अधिकारियों के नाम पर करें विचार जिनका कार्यकाल न्यूनतम छह माह शेष हो’

‘डीजीपी पद के लिए उन अधिकारियों के नाम पर करें विचार जिनका कार्यकाल न्यूनतम छह माह शेष हो’

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2019 12:50 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 12:50 pm IST

SC ने पुलिस सुधार के अपने पिछले आदेश को बुधवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि डीजीपी के पद के लिए ऐसे अधिकारियों के नाम पर विचार किया जाए जिनका कार्यकाल न्यूनतम छह माह शेष हो।

‘डीजीपी पद के लिए उन अधिकारियों के नाम पर करें विचार जिनका कार्यकाल न्यूनतम छह माह शेष हो’- India TV Hindi
‘डीजीपी पद के लिए उन अधिकारियों के नाम पर करें विचार जिनका कार्यकाल न्यूनतम छह माह शेष हो’ Image Source : PTI

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने पुलिस सुधार के अपने पिछले आदेश को बुधवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद के लिए ऐसे अधिकारियों के नाम पर विचार किया जाए जिनका कार्यकाल न्यूनतम छह माह शेष हो। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा डीजीपी पद के लिए की जाने वाली अनुशंसा एवं समिति की तैयारी पूरी तरह मेरिट पर आधारित होनी चाहिए।

Related Stories

शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की ओर से दायर संशोधन याचिका पर यह फैसला सुनाया। सिंह का आरोप है कि तीन जुलाई, 2018 के निर्देश का राज्य सरकारों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है और वे डीजीपी पद पर नियुक्ति के लिए योग्य वरिष्ठ अधिकारियों के नामों को नजरअंदाज कर रही हैं।

अदालत ने पिछले साल जुलाई में पुलिस सुधार पर कई निर्देश जारी किए थे और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी पुलिस अधिकारी को कार्यवाहक डीजीपी बनाने से रोक दिया था। यह फैसला ऐसी उच्चस्तरीय नियुक्तियों में पक्षपात एवं भाई-भतीजावाद से बचने के लिहाज से किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत