1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पुणे में छह और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 14 हुई

Coronavirus: पुणे में छह और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 14 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 06:31 pm IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंगलवार रात से छह और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई, जिससे यहां कुल मृतक संख्या बढ़ कर 14 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Coronavirus: पुणे में छह और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 14 हुई - India TV Hindi
Coronavirus: पुणे में छह और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 14 हुई  Image Source : PTI

पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंगलवार रात से छह और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई, जिससे यहां कुल मृतक संख्या बढ़ कर 14 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुणे नगर निगम के आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने कहा ससून जनरल हॉस्पिटल में (कोरोना वायरस से संक्रमित) चार मरीजों की, जबकि नायडू अस्पताल और नोबेल अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों को अन्य स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं थीं। गायकवाड़ ने बताया कि 44 वर्षीय एक व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उसे मधुमेह भी था। बुधवार सुबह सरकारी नायडू अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसे चार अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संभागीय आयुक्त दीपक म्हीसकर ने बताया कि सरकार संचालित ससून हॉस्पिटल में 54 वर्षीय एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। उसे मधुमेह और निमोनिया भी था। बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि नोबेल हॉस्पिटल में 73 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे दो अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से उसकी हालत नाजुक थी। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह था। अन्य मृतकों के बारे में ब्यौरे का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत