1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ में कोरोना का पहला केस पॉज़िटिव, कश्मीर में भी सामने आया पहला मामला

चंडीगढ़ में कोरोना का पहला केस पॉज़िटिव, कश्मीर में भी सामने आया पहला मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2020 08:22 am IST,  Updated : Mar 19, 2020 08:22 am IST

कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पैर पसार रहा है। अभी तक कोरोना वायरस से अछूते चल रहे चंडीगढ़ और कश्मीर भी इसकी चपेट में आ गए।

Corona Virus- India TV Hindi
Corona Virus Image Source : PTI

चंडीगढ़। कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पैर पसार रहा है। अभी तक कोरोना वायरस से अछूते चल रहे चंडीगढ़ और कश्मीर भी इसकी चपेट में आ गए। दोनों ही जगहों पर कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कोरोना के एक संदिग्ध मरीज में बुधवार की रात कोरोना की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ में ये पहला मामला सामने आया है जिसकी रिपोर्ट पोसिटिव आई है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीजीआई के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में हुई जांच में रिपोर्ट पोसिटिव आई है। मरीज चंडीगढ़ की रहनेवाली है। जो रविवार की सुबह इंग्लैंड से लौटी थी। सर्दी जुकाम की शिकायत पर उसे जीएमसीएच में सोमवार को भर्ती कराया गया था। अब उसकी हालत सामान्य है।

कश्मीर में सामने आया पहला मामला 

कश्मीर घाटी में बुधवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। श्रीनगर नगर निगम के महापौर जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि श्रीनगर में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मट्टू ने ट्वीट किया, ''मुझे कुछ देर पहले बताया गया कि श्रीनगर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। शहर के भीतरी इलाके भीड़भाड़ वाले हैं। चुनौती की गंभीरता को देखते हुए लोगों से जिम्मेदार रवैये के लिए हमें पारदर्शी होना होगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत