1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में 15 नए केस के साथ कोरोना से पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 89 हुई, मुंबई सहित कई बड़े शहर लॉकडाउन

महाराष्ट्र में 15 नए केस के साथ कोरोना से पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 89 हुई, मुंबई सहित कई बड़े शहर लॉकडाउन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2020 09:32 am IST,  Updated : Mar 23, 2020 09:32 am IST

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सोमवार सुबह कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले मुंबई में 14 नए केस और पुणे में एक पॉजिटिव केस आए हैं।

Corona Virus in Maharashtra - India TV Hindi
Corona Virus in Maharashtra 

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सोमवार सुबह कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले मुंबई में 14 नए केस और पुणे में एक पॉजिटिव केस आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब बढ़कर 89 हो गई है। जो कि देश भर में सबसे ज्यादा है। वहीं राज्य में 2 लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है। राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के लगभग सभी बड़े शहर लॉकडाउन कर दिए गए हैं। इसके साथ ही लोकल ट्रेन, मेट्रो और अन्य शहरी एवं अंतरराज्यीय परिवहन रोक दिए गए हैं। 

लॉकडाउन के बाद मुंबई की बात करें तो यहां आज लोगों के घर तक अखबार नहीं पहुंचे। अखबार विक्रेता नहीं मिलने के चलते प्रिंट मीडिया से जुड़े मीडिया संस्थानों ने आज अखबार न छापने का फैसला किया है। आज सिर्फ इन अखबारों के ​आनलाइन एडिशन ही उपलब्ध हुए। अखबार विक्रताओं ने 31 मार्च लॉक डाउन तक अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में धारा 144 लागू करने का ऐलान किया है। जबकि मुंबई में लॉकडाउन के चलते कुछ जरूरी सेवाएं कुछ दिनों तक बंद रहेंगी। मुंबई में लॉकडाउन के कारण धारा 144 लागू कर दिया गया है। इसके अलावा लोकल ट्रेन, इंटरसिटी ट्रेन, मेट्रो, राज्य परिवहन की बसें और इंटर स्टेट यात्रा करने वाली निजी बसें बंद रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत