1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 6 लाख के नीचे आए के एक्टिव मामले, मृत्यु दर 1.5% से कम हुई

Coronavirus: 6 लाख के नीचे आए के एक्टिव मामले, मृत्यु दर 1.5% से कम हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2020 09:37 am IST,  Updated : Oct 30, 2020 09:37 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 48648 नए मामले सामने आए हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 80,88,851 तक पहुंच गया है। हालांकि इसमें अधिकतर संख्या ठीक हो चुके लोगों की है।

Coronavirus testing in India surpasses 107 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 107 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के मामले भले ही बढ़ रहे हों लेकिन पूरे देश के आंकड़े देखें तो कोरोना के एक्टिव मामलों मे लगातार कमी आ रही है और देश में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मृत्यु की दर भी 1.5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। इतना ही नहीं देश में कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 91 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गई है और अब देश में कोरोना के कुल कोरोना वायरस मामलों में सिर्फ 7.34 प्रतिशत ही एक्टिव केस हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 48648 नए मामले सामने आए हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 80,88,851 तक पहुंच गया है। हालांकि इसमें अधिकतर संख्या ठीक हो चुके लोगों की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मामलों का कुल आंकड़ा 73,73,375 दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 57386 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वायरस की रिकवरी की दर बढ़कर 91.15 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोरोना वायरस से लोग अब तेजी से ठीक होने लगे हैं और नए मामले कम आ रहे हैं और यही वजह है कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 9301 की कमी आई है और अब देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 6 लाख से नीचे आकर 594384 रह गया है जो कुल कोरोना वायरस मामलों का सिर्फ 7.34 प्रतिशत है।

कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों के आंकड़े में भी पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 563 लोगों की जान गई है। अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 121090 लोगों की जान ले चुका है।

हालांकि कोरोना के लगातार घट रहे एक्टिव मामलों के बावजूद सरकार कोरोना को हल्के में नहीं ले रही है और लगातार टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 11.64 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं और देश में कुल कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 10.77 करोड़ को पार कर गया है।    

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4.53 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 11.86 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 3.29 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 92.12 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.34 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 54.96 लाख मामले सामने आए हैं और 1.59 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 15.81 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। इन देशों के अलावा यूरोप में हालात तेजी से खराब होते जा रहे हैं, फ्रांस में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा 12.82 लाख के पार पहुंच गया है जिसमें करीब 11 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत