1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के कुल मामले 72 लाख के पार, लेकिन 63 लाख से ज्यादा हो चुके हैं ठीक, रिकवरी रेट 87%

Coronavirus के कुल मामले 72 लाख के पार, लेकिन 63 लाख से ज्यादा हो चुके हैं ठीक, रिकवरी रेट 87%

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 09:38 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 09:38 am IST

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, मंगलवार को देशभर में 11.45 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 9 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।

Coronavirus testing in India surpasses 90 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 90 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है, रिकवरी की दर भी बेहतर हो रही है और एक्टिव मामले भी कम हो रहे हैं। कोरोना की वजह से होने वाली मौतों में पहले के मुकाबले कमी जरूर आई है लेकिन अभी भी मौतों का आंकड़ा काफी ऊपर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 63507 नए मामले सामने आए हैं और कुल आंकड़ा बढ़कर 72,39,389 हो गया है।

कोरोना से ठीक होने वाले मामलों की बात करें तो उनमें भी बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 74632 लोग ठीक हुए हैं और अबतक कुल 63,01,927 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 87.05 प्रतिशत हो गया है।

कोरोना के नए मामलों में कमी आई है और ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की वजह से देश में इसके एक्टिव मामले लगातार कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 11853 की कमी आई है और अब देश में 866876 एक्टिव केस बचे हैं।

कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी अब पहले के मुकाबले कम हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 730 लोगों की जान गई है। अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 110586 लोगों की जान ले चुका है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, मंगलवार को देशभर में 11.45 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 9 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।  

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 3.83 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 10.90 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 2.88 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 80.90 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.20 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 51.14 लाख मामले सामने आए हैं और 1.51 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 13.26 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत