1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 875 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 40 हजार के पार

गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 875 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 40 हजार के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 10:23 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 10:23 pm IST

गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 875 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गए।

Coronavirus Cases in Gujarat- India TV Hindi
गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 875 नए केस Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद: गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 875 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 40,155 हो गए हैं।

राज्य में बृहस्पतिवार शाम से कोविड-19 के 14 मरीजों की मौत हो गई है जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 2,024 हो गई है। इसमें कहा गया है कि 441 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 28,183 हो गई। विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में उपाचारधीन मामले 9,948 हैं और अभी तक कुल 4,49,349 जांच हुई हैं।

वहीं अहमदाबाद में आज कोविड-19 के 165 नए मामले सामने आए जिससे जिले में इसके कुल मामले बढ़कर 22,845 हो गए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन 165 नये मामलों में से 153 मामले अहमदाबाद शहर में जबकि 12 मामले जिले के अन्य क्षेत्रों से सामने आए हैं।

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में पांच और मरीजों की मौत हो गई जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 1,511 हो गई। दिन में कुल 161 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत