1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पिछले 24 घंटे में बढ़े 478 मरीज, देश में कुल मामले ढाई हजार के पार

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में बढ़े 478 मरीज, देश में कुल मामले ढाई हजार के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2020 08:35 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 10:36 pm IST

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। पहली बार 24 घंटे की अंदर देश में कोरोना वायरस के 478 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

Coronavirus cases in india till 3 april- India TV Hindi
Coronavirus cases in india till 3 april

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के  मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। पहली बार 24 घंटे की अंदर देश में कोरोना वायरस के 478 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2547 हो गए हैं। इन मामलों में से 2322 केस हैं। देश में अबतक कोरोना वायरस की वजह से 62 लोगों की मौत हो चुकी है और 162 लोग ठीक हो चुके हैं। 

बात अगर राज्यों की करें तो आंध्र प्रदेश में अब तक 132, अंडमान निकोबार में 10, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 16, बिहार में 29, चंडीगढ़ में 18, छत्तीसगढ़ में 9, दिल्ली में 219, गोवा में 6, गुजरात में 95, हरियाणा में 49, हिमाचल में 6, जम्मू-कश्मीर में 75, झारखंड में 2, कर्नाटक में 124, केरल में 286, लद्दाख में 14, मध्य प्रदेश में 104, महाराष्ट्र में 335, मणिपुर में 2, मिजोरम में 1, ओडिशा में 5,पंजाब में 48, राजस्थान में 167, तमिलनाडु में 309, तेलंगाना में 158, उत्तराखंड में 10, यूपी में 172 और बंगाल में 63 मामले सामने आ चुके हैं।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा आपूर्ति की कोई कमी नहीं: सरकार

सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए देश में चिकित्सा सामग्री आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में किसी भी जरूरी चिकित्सा आपूर्ति में कमी नहीं रहे। 62 लाइफलाइन उड़ान सेवाओं के जरिये पिछले पांच दिन में 15.4 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति का परिवहन किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार फार्मास्युटिकल्स और अस्पताल में काम आने वाले उपकरणों जैसे आवश्यक सामान की विनिर्माण गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दे रही है। इससके लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में 200 से अधिक इकाइयां परिचालन में हैं। गौड़ा ने कहा कि आवश्यक चिकित्सा सामान के वितरण की निगरानी और लॉजिस्टिक्स मुद्दों के हल के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। इनपुट - भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत