1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में Coronavirus के 9,523 नए मामले सामने आए, 75 लोगों की मौत

कर्नाटक में Coronavirus के 9,523 नए मामले सामने आए, 75 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2020 06:50 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 06:50 am IST

कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,523 नए मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.10 लाख तक पहुंच गई...

कर्नाटक में Coronavirus के 9,523...- India TV Hindi
कर्नाटक में Coronavirus के 9,523 नए मामले सामने आए, 75 लोगों की मौत  Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

बेंगलुरु: कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,523 नए मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.10 लाख तक पहुंच गई जबकि मृतकों की संख्या 9,966 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि दिन में 10,107 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि 1.20 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है और इनमें से 1.19 लाख मरीजों को निर्धारित अस्पतालों में पृथक-वास में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। वहीं 904 लोग आईसीयू में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत