1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के मामले बढ़ने के बाद कश्मीर में कड़े किए गए प्रतिबंध, कुल संक्रमितों की संख्या 546 हुई

Coronavirus के मामले बढ़ने के बाद कश्मीर में कड़े किए गए प्रतिबंध, कुल संक्रमितों की संख्या 546 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 05:10 pm IST

कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद प्रतिबंध और भी कड़े किए जा रहे हैं ताकि वायरस के प्रकोप पर लगाम लगाई जा सके। 

Coronavirus के मामले बढ़ने के बाद कश्मीर में कड़े किए गए प्रतिबंध, कुल संक्रमितों की संख्या 546 हुई- India TV Hindi
Coronavirus के मामले बढ़ने के बाद कश्मीर में कड़े किए गए प्रतिबंध, कुल संक्रमितों की संख्या 546 हुई

श्रीनगर: कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद प्रतिबंध और भी कड़े किए जा रहे हैं ताकि वायरस के प्रकोप पर लगाम लगाई जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घाटी में लोगों की आवाजाही और जमावड़े पर लगा प्रतिबंध 41वें दिन में पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने ज्यादातर स्थानों के मुख्य मार्ग बंद कर दिए हैं और जगह-जगह अवरोधक लगा दिए हैं। प्रशासन ने कहा कि प्रतिबंध से सिर्फ डॉक्टरों समेत आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को ही छूट दी गई है। इसके अलावा सिर्फ वैध पास वालों को ही आवाजाही की अनुमति होगी।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अति संक्रमण वाले या ‘रेड जोन’ को बंद कर दिया गया है ताकि मानक व्यवस्था का पालन हो सके। उन्होंने बताया कि घाटी में बाजार बंद हैं और सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद हैं। सिर्फ जरूरी सामान या दवाईयों से भरे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है।

जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 546 है। अब तक सात मरीजों की मौत हुई है और 164 स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा 66,000 से ज्यादा लोगों को पृथक रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत